गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का वार्षिकोत्सव संपन्न

सोनभद्र:-घोरावल विश्व हिंदू परिषद की सेवायोजना अंतर्गत संचालित गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प के छात्रावासी बालक एवं बालिकाओं का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकल्प से संचालित विवेक शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मां गायत्री विद्या मंदिर भरहरी एवं एकलव्य शिक्षा निकेतन तिलौली कला सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रावास के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं नाट्य कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकल्प अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष कुमार त्रिपाठी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज को संगठित कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा सभी में सेवा भावना जागृत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकल्प मंत्री विद्याभूषण द्विवेदी एवं छात्रावास अधीक्षक विजय पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर धनंजय पाठक, सतीश, सुनील चौबे, रमाशंकर त्रिपाठी, विमलेश चौबे, राजीव सिंह, शीतला सहित अनेक पदाधिकारी, प्रधानाचार्य व आचार्यगण उपस्थित रहे।




