यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

समाजसेवी लक्ष्मण सिंह मौर्य एवं विजय सिंह गौड़ को जाप कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

शनिवार को जन अधिकार पार्टी सोनभद्र के संस्थापक सदस्य एवं जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह मौर्य एवं पूर्व मंत्री/विधायक दुद्धी विजय सिंह गौड़ को जन अधिकार पार्टी की ओर से रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि दी गई ।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ भागीरथी सिंह मौर्य ने बताया कि लक्ष्मण सिंह मौर्य जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सदस्यो में से एक रहे वे पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है । समाजसेवी, मृदुभाषी, मिलनसार लक्ष्मण सिंह मौर्य के निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है उनकी गिनती पार्टी संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के करीबियों में होती थी वे पार्टी के कार्यों को पहली प्राथमिकता देते थे हम पार्टी कार्यकर्ताओं को लक्ष्मण सिंह के बताएं एवं दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिसके क्रम में सुमंत सिंह मौर्य मंडल प्रभारी वाराणसी एवं आदित्य मौर्य जिलाध्यक्ष सोनभद्र ने कहा कि पूर्व मंत्री /विधायक दुद्धी विजय सिंह गौड़ सोनभद्र के गौरव रहे उन्होंने सोनभद्र में अपना लोहा मनवाकर आठ बार विधायक बन इतिहास रचने का काम किया जो एक रिकॉर्ड है वे आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों की आवाज रहे उन्होंने अनुसूचित जन जाति की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़े जिसमें उन्हें सफलता भी मिली जो काबिले तारीफ रही विजय सिंह गौड़ के निधन से सोनभद्र की अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है हम जन अधिकार पार्टी के लोगो को विजय सिंह गौड़ के संघर्षों को आगे बढ़ाना होगा जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति के होठों पर मुस्कान दिख सके यही विजय सिंह गौड़ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

श्रद्धांजलि सभा में किरन कुशवाहा मंडल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, श्रीपति विश्वकर्मा जिला प्रभारी, चंद्रमा सिंह, सभापति सिंह, रामनारायण प्रजापति, सुनील मौर्य बीडीसी, कृष्णानंद मौर्य प्रधान, बलिराम मौर्य प्रधान, आशीष मौर्य, विजयमल मौर्य, अनुरुद्ध सिंह, प्रदीप चौहान, कुसुम मौर्य, आरती मौर्य, मनोज मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, राकेश मौर्य, मनोज मौर्य, सुक्खू मौर्य, संतोष, सहित अनेकों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं संचालन जिला महासचिव रवि रंजन शाक्य ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!