रावर्ट्सगंज के पवर में नशा मुक्ति अभियान आयोजित

सोनभद्र:- रावर्ट्सगंज के पवर क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह 9:00 बजे नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व संयोजक रामचंद्र मौर्य ने किया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। संयोजक रामचंद्र मौर्य ने बताया कि यह अभियान पिछले एक वर्ष से लगातार चल रहा है। इसके तहत गांवों, शहरों और पंचायतों में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज को नशामुक्त बनाना है।अभियान के दौरान लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही ग्रामीणों के बीच पंपलेट वितरित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया। अभियान में हिमांशु, राजू, दीपक, राजाराम, श्यामू, मोहन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




