यूपीसोनभद्र

नव वर्ष पर सीजीएम ने बैठक कर पैरामीटर्स तथा उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने का किया अपील

संगठनों तथा परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सीजीएम और जीएम को बुके भेंटकर दिया बधाई

अनपरा सोनभद्र।नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को अनपरा तापीय परियोजना के मुख्यमहाप्रबंधक इं जेपी कटियार,महाप्रबंधक अ एवं ब इं दूधनाथ,महाप्रबंधक प्रशासन इं निखिल चतुर्वेदी एवं महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी ने सामूहिक रूप से परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

बैठक में मुख्य महाप्रबंधक ने अधिकारियों से कहा कि जिस तरह परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से एक हजार मेगावाट की अनपरा ब एवं द ताप विद्युत गृह की इकाइयों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि में कुछ प्रमुख प्लांट पैरामीटर्स जैसे सहायक संयंत्र खपत,हीटरेट,विशिष्ट तेल खपत यूपीईआरसी मानक से कम प्राप्तकर शानदार प्रदर्शन किया था उसी तरह इस नए वर्ष में भी हम सभी को अपने अधिकतम क्षमता का उपयोग करते हुए अनपरा तापीय परियोजना को सतत आगे ले जाने का प्रयास करते रहना है।इस अवसर पर अनपरा द परियोजना परिसर में सीजीएम ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अपील भी किया।

वहीं नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने परियोजना प्रमुख और सभी महाप्रबंधकों को बुके भेंट कर उन्हें बधाई दिया और कहा कि विगत वर्ष की उपलब्धि उनके कुशल मार्गदर्शन एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सामूहिक प्रयास का परिणाम है।सभी ने कहा कि इस नए साल में भी हम सब कुशल नेतृत्व में एकसाथ मिलकर प्लांट पैरामीटर्स को हासिल करते हुए नई ऊंचाईयों को छूने तथा और भी उपलब्धियां हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इस दौरान डॉ एएन बरनवाल,इं एसपी यादव,इं कर्मेंद्र सिंह,इं चंद्र प्रकश,इं गजेंद्र सिंह,इं चंद्र विजय,इं एसके रजक,इं वीके दिनकर,इं अदालत वर्मा,इं मनोज यादव, इं बीआर पटेल,इं सुभाष पटेल,इं सतीश यादव,इं राम प्यारे वर्मा, इं आरके सिंह,इं मनोज वर्मा, इं पवन तिवारी,इं दिनेश शंकर द्विवेदी,इं संतोष कुमार,इं सौरभ श्रीवास्तव,इं अभय कुमार,श्री वीके आनंद,अभिषेक सिंह,राजकुमार सिंह,इंद्र कुमार सिंह,बृज बिहारी यादव,राकेश जायसवाल,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सूरज गुप्ता,प्रमोद मिश्रा,योगेंद्र मिश्रा,उमेश चंद्र,सतेंद्र मौर्य,वीरेंद्र वर्मा,विकास कनौजिया,सुभाष वर्मा,राजकुमार यादव,इंद्रेश कुमार सिंह,नीरज जायसवाल,फिरोज अंसारी,हेमंत कुमार, विष्णु पटेल,मेवालाल,पंकज त्रिपाठी,लालचंद,विवेक सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!