Uncategorized

निजी अस्पतालों के नोडल पद से डिप्टी सीएमओ का इस्तीफा, सह नोडल पर लगाए मनमानी के आरोप

सोनभद्र। जिले में निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी पद पर तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, वहीं सह नोडल अधिकारी को भी पद से हटा दिया गया है। डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इससे विभाग में तैनात कुछ कर्मी असंतुष्ट हो गए और उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी की कार्यवाही से न तो उन्हें अवगत कराया जाता था और न ही बुलाने पर उनसे मुलाकात की जाती थी। इसी मनमानी से आहत होकर उन्होंने निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। उधर, सीएमओ पी.के. राय ने बताया कि डॉ. कीर्ति आजाद बिंद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है तथा सह नोडल अधिकारी को भी उसके पद से हटा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!