यूपीलोकल न्यूज़विरोध प्रदर्शनसोनभद्र

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के समर्थन में उड़ाई पतंग, NPS/UPS का किया प्रतीकात्मक विरोध

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पेंशन विहीन कर्मचारियों ने आगामी मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अनोखे तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। कर्मचारियों ने एनपीएस/यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में “OPS” लिखी पतंग उड़ाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होती, तब तक हर पर्व, त्योहार और सामाजिक कार्यक्रम में OPS की मांग को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजा राम दुबे, कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला मंत्री मनोज पांडे, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संतोष कुमार मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, कर्म मंत्री राजेश मिश्रा सहित सुनील तिवारी, यज्ञ नारायण, धीरेंद्र बनारसी गुप्ता, सुनील शुक्ला, अमरनाथ यादव, चंद्रभान, परमानंद, मनोज कनौजिया, परमेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!