क्राइमयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता, गोवंश तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

उपेंद्र तिवारी महुली/दुद्धी/सोनभद्र

 

दुद्धी, सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से लादकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा झारखंड बॉर्डर रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UP70QT 4205 को रोका गया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर समय करीब 23:10 बजे पकड़ लिया गया।
पुलिस जांच में वाहन से 02 राशि गाय एवं 01 राशि बछिया बरामद की गई, जिन्हें क्रूरतापूर्वक लादा गया था। पूछताछ में पकड़े गए

आरोपियों ने अपने नाम
1- सुंदर भारती पुत्र स्व. लालमणि भारती, निवासी ग्राम बिलारी, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज, उम्र 22 वर्ष
2- लक्कू यादव पुत्र कमलेश कुमार, निवासी ग्राम भेलसी, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज, उम्र 20 वर्ष
बताए।
बरामद गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित निकालकर चारा-पानी की व्यवस्था की गई तथा वाहन को कब्जे में ले लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 07/2026 धारा 3/5A/8 गोवंश निवारण अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना दुद्धी पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!