क्राइमयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व ₹42,500 नकद बरामद

दुद्धी (सोनभद्र)। थाना दुद्धी पुलिस ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी व अवैध हथियार रखने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना दुद्धी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कनहर नदी के पास संस्कार घाट जाने वाले रास्ते पर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दो पुरुष एवं एक महिला को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—
राजा कुमार पुत्र राजू राम, निवासी वार्ड नं. 01 स्वीपर बस्ती, कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष।
शम्भू राम पुत्र बुधन राम, निवासी गढ़वा जेमेटोली, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा (झारखंड), उम्र लगभग 40 वर्ष।
निशा देवी पत्नी राजू राम, निवासी वार्ड नं. 01 स्वीपर बस्ती, कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष।
दिनांक 14 जनवरी 2026 को समय लगभग 04:40 बजे तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इनके विरुद्ध थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 272/2025 व 317/2025, धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 317(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। विवेचना उपनिरीक्षक जयशंकर राय, प्रभारी दुद्धी एवं उपनिरीक्षक हरिकेश आजाद द्वारा की जा रही है।

बरामदगी विवरण: –
एक अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
एक अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
चोरी का माल—नकद ₹42,500/-
आभूषण (सफेद धातु) 19 जोड़ी पायल
बिछिया 29 जोड़ी
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!