यूपीराज्यसोनभद्र

स्मार्ट मीटर लगाकर विभाग लगा रही उपभोक्ताओं को चुना ,

एक महीने में ही स्मार्ट मीटर एक घर को थमाया ,101 यूनिट का स्ट्रा बिल,

रेणुकूट सोनभद्र   रेणुकूट में लगे मीटर की रीडिंग से तंग आकर उपभोक्ता ने लगवाया था चेक मीटर , एक माह में ,101 यूनिट का मिला अंतर , स्मार्ट मीटर से लूटा जा रहा उपभोक्ता को हर माह । 101 मीटर का मतलब निकाल लीजिए हर माह कुल कितना पैसा लिया जा रहा था अतिरिक्त ।
इन दिनों विद्युत वितरण के तरफ से जोर शोर से स्मार्ट मीटर घरों और ब्यवसाइक प्रतिष्ठानों में लगाया जा रहा है , हर घरों में स्मार्ट मीटर का ढिंढोरा खूब पीटा जा रहा था , इसी क्रम में अरुण प्रसाद के हाईटेक स्थित मकान में भी स्मार्ट मीटर लगाया गया था जिसमे आ रहे बिजली खर्च का यूनिट प्रति माह को अरुण प्रसाद की तरफ से भुक्तान कर दिया जा रहा था ।

(    ” अब क्या कहे जागो ग्राहक जागो ”    )

एक दिन बिजली यूनिट को लेकर अरुण प्रसाद ने बिजली विभाग में शिकायत की हमारा आवश्यकता से अधिक बिजली का बिल आ रहा है । पहले तो विभाग के अधिकारियों की तरफ से हीलाहवाली किया गया फिर रोज अरुण प्रसाद आफिस जाकर यही शिकायत करते रहे तो तंग आकर अधिकारियों ने कहा 872 रुपया जमा करिए मीटर चेक करा देते है , दूसरा कोई होता तो शायद रुपए का फालतू खर्च देखकर शायद चुप मार कर आया हुआ बिल जमा कर के चला आया होता किंतु अरुण प्रसाद ने तुरन्त बिल ना जमा कर 872 रुपया जमा कर चेक मीटर लगवाया तो पता चला एक माह में 101 यूनिट स्मार्ट मीटर स्ट्रा खपत उठा रहा था । एक माह बाद मीटर निकाल लिया गया और अरुण प्रसाद को 101 यूनिट स्मार्ट मीटर एस्ट्रा उठाने का पर्ची बनाकर de दिया गाय , ” अब क्या कहे जागो ग्राहक जागो “

सोचिए ये स्मार्ट मीटर लगाकर कम्पनी उपभोक्ताओं को कितना लूट रही है , दो सौ यूनिट का छूट देकर कितनी पार्टियां प्रदेश में सरकार बना ले रही है जबकि उतना पैसा तो ये कंपनियां ऐसे ही उपभोक्ताओं को लूट ले रही है , इसीलिए प्रदेश में हर जगह स्मार्ट मीटर का जोर शोर से विरोध हो रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!