पलामू- कंपकपाती ठंड को देखते हुए डालटनगंज ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन की ओर अलाव की व्यवस्था
उपेंद्र तिवारी महुली/दुद्धी/सोनभद्र

पलामू- कंपकपाती ठंड को देखते हुए डालटनगंज ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन की ओर से आज सोमवार की देर शाम स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था की गई।जी0 आर0 पी0 थानाप्रभारी डालटनगंज सतीश पांडे , धनबाद डिवीजन के इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाईजेशन के उपाध्यक्ष सह इस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव बीएम पांडेय, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के डालटनगंज शाखा सचिव संजय पासवान सहित
ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अलाव जलाया गया! अलाव जलते ही वहां ठंड से निजात पाने के लिए सैकड़ो यात्री जुट गए। जी0 आर0 थाना प्रभारी डालटनगंज ने कहा कि अचानक ठंड बढ़ गयी है ऐसी स्थिति में अलाव की व्यवस्था करना पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में गरीब तबके के सैकड़ों लोग शहर के कई हिस्सों से आकर रात्रि विश्राम भी करते हैं। वहीं ट्रेन की प्रतीक्षा में भी स्टेशन परिसर में रात भर यात्रियों की भीड़ जमी रहती है। ऐसे में स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था करना समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उल्लेखनीय है कि टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन एवं ईसट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस अपने दायित्वों के निर्वहन से बचे समय का सदुपयोग समाजसेवा में करते रहा है।

यूं कहें कि समाजसेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य करने में चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में कभी भी अन्य सामाजिक संगठनों से पीछे नहीं रहती है!
ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव सह आल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन के धनबाद डिवीजन के उपाध्यक्ष टीटीआई इंस्पेक्टर बीएम पांडेय बताते हैं कि समाजसेवा करने से न सिर्फ आत्मसंतुष्टि मिलती है बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन होने से मानव होने का फर्ज अदा होता है। मौके पर सीआईटी दिलीप कुमार यादव, टीटीआई रविन्द्र कुमार दुबे, लक्षमण दुबे , संजीव सिन्हा , रवि रौशन झा, सत्येन्द्र मिश्रा, आशीष तिवारी, श्रेयांस दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





