भदोहीयूपीलोकल न्यूज़

नशे की हालत में अपने 04 वर्षीय पुत्र की हत्या करने वाला अभियुक्त पिता गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश। थाना सुरियावां क्षेत्रांतर्गत गांव गुवाली में दिनांक 20.12.2025 को रात्रि करीब 11:00 बजे अभियुक्त रामजी वनवासी पुत्र राधे निवासी गुवाली थाना सुरियावां जनपद भदोही उम्र 32 वर्ष निवासी गुवाली थाना सुरियावां जनपद भदोही ने शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद के दौरान अपने 04 वर्षीय पुत्र विकास को उठाकर पटक दिया था, जिससे बच्चे को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0स0सं0 419/25 धारा 105 बी0एन0एस० का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त घटना के बाद फरार हो गया था श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी भदोही के पर्यवेक्षण में दिनांक 21.12.2025 को थाना सुरियावां पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0स0सं0 419/25 धारा 105 बी0एन0एस० थाना सुरियावां जनपद भदोही से संबंधित अभियुक्त रामजी वनवासी पुत्र राधे निवासी गुवाली थाना सुरियावां जनपद भदोही उम्र 32 वर्ष को नागेंद्र सिंह के भट्ठा कनकपुर से दबिश देकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। जनपद पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही कर रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम-पता
रामजी वनवासी पुत्र राधे निवासी गुवाली थाना सुरियावां जनपद भदोही उम्र 32 वर्ष गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 संजय सिंह कां0 राहुल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!