महुली में टेंपू ने बाइक में मारी टक्कर, वरिष्ठ पत्रकार /अधिवक्ता उपेंद्र कुमार तिवारी घायल

महुली सोनभद्र विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली बस स्टैंड से लगभग 50 मीटर आगे लैंपस के ठीक सामने गुरुवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि समाचार संकलन कर जोरकहु से वापस महुली लौटते समय दुद्धी के वरिष्ठ पत्रकार /अधिवक्ता उपेंद्र तिवारी की बाइक में पीछे से आ रहे एक टेंपू ने बगल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टेंपू चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना में पत्रकार उपेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, जिनमें पंकज गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे, तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सहायता प्रदान की। ग्राम प्रधान जोरूखाड़ विमल यादव की गाड़ी से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने टेंपू चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।





