यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

एक ही दिन भाई बहन दोनो की मौत

लोग ठंड लगने से मौत होने की जता रहे आशंका

कोन (सोनभद्र) कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव मे एक ही दिन सगे भाई बहनो की मौत से हाहाकार मच गया।परिजनों के अनुसार आज मंगलवार की सुबह गिधिया निवासी विकास कुशवाहा के तीन माह के नवजात बच्चे अंशु के उल्टी करने की शिकायत पर परिजन उसे लेकर कोन स्थित निजी चिकित्सालय गये थे जहां चिकित्सक ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया,परिजन रोते बिलखते बच्चे के शव को लेकर घर पहुंचे ही थे कि विकास की बड़ी पुत्री अनन्या(4 वर्ष) भी उल्टी करने लगी,घर के अन्य सदस्य छोटे पुत्र का अंतिम संस्कार करने लगे और कुछ लोग निजी साधन से बड़ी पुत्री को लेकर इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल पहुंचे, वहाँ भी डॉक्टर ने लड़की को देखते हुए मृत लाया घोषित कर दिया।बताते चले कि विकास कुशवाहा के दो ही संतान थे और दोनो एक ही दिन काल के गाल मे समा गये।ग्रामीणों ने अत्यधिक ठंड की वजह से दोनो बच्चो की मृत्यु होने की अशंका व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!