धर्मयूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

परमपुज्य महाप्रभु अघोरेश्वर भगवान राम जी का महानिवार्ण दिवस मनाया गया,

विष अमृत संवाददाता

रेणुकुट,सोनभद्र आज दिनांक 29.11.25 दिन शनिवार को अघोर गुरु पीठ बह्रम निष्ठालय बनोरा रायगढ़ छत्तीगढ़ के अधिष्ठाता परम पुज्य औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी निर्देशन मे रेणुकुट स्थित क्रिया कुटी आश्रम पर परमपुज्य महाप्रभु अघोरेश्वर भगवान राम जी का महानिवार्ण दिवस मनाया गया,

जिसमे श्री गुरु चरण पादुकापुजन,सामुहिक आरती,सफल योनि पाठ,गुरुगीता पाठ व महिला मन्डल टीम द्धारा भजनकीर्तन आयोजित हुआ,तत्पश्चात प्रसाद वितरण गरीब आदिवासियो को भरपेट भोजन करा करके सभी आदिवासी माताओ को कम्बल,साडी,तेल,साबुन,पेस्ट एव पुरुष गरीब लोगो को कम्लब एव धोती के साथ आवश्यक घरेलु सामन का पैकैट 100 लोगो को प्रदान किया,इसी क्रम मे मालोघाट स्थित प्रेरणा परमार्थ आश्रम पर भी बाबा जी के निर्देशन पर कम्बल का वितरण हुआ,आश्रम इस प्रकार सदैव दहेज रहित विवाह,कन्या सिलाई पशिक्षण,मेडिकल कैम्प आदि का आयोजन करता रहता है,आश्रम पर माता पिता के लिखित अनुमति से गरीब बच्चो की पढाई लिखाई इलाज एव मुलभुत सुविधा मुहैया कराते हुये सदैव गरीबो के उत्थान हेतु कार्य करता रहता है।

अघोरेश्वर भगवान राम जी का कथन है कि”सेवा ही साधना है पुजा है मानव मात्र की भलाई ही कर्तव्य है” इस कार्यक्रम मे क्रिया कुटी व्यस्थापक मन्डल द्धारा पहले से ही गाँव के घर घर जाकर उन्हे चिन्हित करके सहयोग पाने की पात्रता रखने वाले लोगो को कार्ड देकर निमत्रित किया गया था,जिससे कम्बल वितरण मे किसी प्रकार की असुविधा न हो,कार्यक्रम मे सैडको लोगो ने दर्शन पुजन का लाभ लिया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!