यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

ऑटो और बाईक की टक्कर में दो ब्यक्ति घायल, ईलाज जारी

कोन / सोनभद्र – कोन थाना क्षेत्र के कोन विंढमगंज मार्ग कुड़वा के पास मोड़ के पास आमने सामने सुबह लगभग 8 बजे टक्कर हो गयी । टक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी जहाँ ऑटो चालक व बाईक चालक दोनों जख्मी हो गये। राहगीरों की सूचना पर लोगों के सहयोग से घायलों को निजी वाहन से दुद्धी अस्पताल ले जाया गया जहाँ बाईक चालक अनिल गुप्ता वर्ष लगभग, 26 वर्ष निवासी फुलवार ( महुली) थाना विंढमगंज को दुद्धी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और वहीं ऑटो चालक श्रवण यादव वर्ष लगभग 22 वर्ष निवासी को प्राईवेट अस्पताल दुद्धी में ईलाज चल रहा है।

बताया जा रहा कि युवक का दाहिना पैर टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो विंढमगंज से सब्जी लेकर कुड़वा आ रहा था और बाईक चालक कुड़वा अपने ससुराल से घर जा रहा था कि अचानक कुड़वा मोड़ पर टक्कर हो गयी। घटना की सूचना पाकर पीआरवी मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान कुड़वा को सौंप दिया। जिसके क्रम में कुछ जानकारों का कहना है कि कोन विंढमगंज मार्ग जर्जर होने से आय दिन दुर्घटना हो रही है जिसे तत्काल मरम्मत कराने की जरूरत है ताकि लोगों की जिंदगी बच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!