मानक के अनुरूप धान खरीद करके लक्ष्य करे पूर्ण:देवेंद्र कुमार सिंह
सहायक आयुक्त सहकारिता ने आधा दर्जन धान क्रय केन्द्रो का किया निरीक्षण

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश – सोमवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक कुमार शेखर के साथ धान क्रय केन्द्रों केकराही संघ, करमा संघ उपकेंद्र जवाही, गयारतवल, केकराही पैक्स एवं उपकेंद्र फुलवारी का निरीक्षण किया गया ।
धान क्रय केंद्र गयारतवल पर पावर डस्टर खराब पाया गया।सचिव को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया कि एक दिन के अंदर डस्टर को सही कराते हुए मानक के अनुरूप धान खरीद करना सुनिश्चित करे।
अन्य सभी क्रय केन्द्रों पर धान खरीद से संबंधित समस्त तैयारी पूर्ण पाई गई ।

करमा संघ के सचिव सुरेंद्र यादव तथा केकराही बीपैक्स के सचिव धीरज कुमार ने बताया कि अभी केन्द्र पर धान की आवक मे कम से कम दो सप्ताह का समय है ।
केन्द्र पर बैनर , इलेक्ट्रॉनिक कांटा,
नमीमापक यंत्र, पावर डस्टर और आवश्यक स्टेशनरी पाई गई।
सहायक आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि
मानक के अनुरूप धान का क्रय करते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।

सहायक आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि किसानो के बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खरीदे गए धान की सुरक्षा के भी इंतजाम पहले से ही सुनिश्चित कर लिये जायें। किसानो को अनावश्यक रूप से बार बार न दौड़ाया जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक कुमार शेखर, सचिव सुरेंद्र यादव, महेंद्र पटेल, धीरज कुमार , मनोज श्रीवास्तव, समेत दर्जनो क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।





