
ओबरा सोनभद नगर स्थित चोपन ओबरा मुख्य मार्ग जो कि अभी कुछ सालों पहले ही बना था और यह सड़क खनन निधि द्वारा बनवाई गई थी बग्गा नाला से लेकर बजरंग नगर मोड़ तक आरसीसी रोड उसके बाद बजरंग नगर से थोड़ा सा आगे से लेकर के हनुमान मंदिर तक डामर रोड बनाई गई थी जो की आंशिक रूप से भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई थी इस रोड का टेंडर निकाला गया और यह सड़क बहुत ही तेज गति से और रातों-रात बनना शुरू हुई पूछने पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा बताया गया की रोड की पेंटिंग की जा रही है पूरी तरह से ठीक रोड के ऊपर करीब 1 इंच बजरी डामर मिला करके सड़क को बनाया जा रहा है जो की मानक योग्य नहीं है

नियमानुसार सड़क बनाने से पहले सड़क के दोनों किनारों को साफ किया जाता है ताकि सड़क के ऊपर धूल और मिट्टी ना रहे यहां पर सफाई तो की गई लेकिन सिर्फ सड़क की उसके पटरिया की बिल्कुल भी सफाई नहीं की गई और जो सड़क का निर्माण किया जा रहा है वह भी नाम मात्र का है सड़क की पटरी पर धूल मिट्टी जमी है जहां पर रास्ते दूसरी तरफ को जाते हैं उन रास्तों को भी सही नहीं किया जा रहा है और उन पर गिट्टी और अलकतरा मिक्स करके इसी तरह से डाल दिया जा रहा है ना तो ठीक तरह से वाइब्रेट मशीन द्वारा कूटाई नहीं की जा रही है जिससे बनने के 24 घंटे के अंदर ही सड़क उखड़ने लगी है जैसे ही यह बात नगर में फैली तो लोगों ने तत्काल सड़क बनाने वाले कर्मचारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया और सड़क के काम को बंद करा दिया गया मेंन रोड चोपन ओबरा मुख्य मार्ग जो कि नगर का मुख्य मार्ग के नाम से जाना जाता है इस सड़क के साथ इस तरह से व्यवहार क्षमा योग्य नहीं है जहां पर सड़क बनाने योग है वहां पर इनका ध्यान नहीं जाता है हम आपको बताते चलें कि शारदा मंदिर से थोड़ा सा आगे जाने पर सड़क इतनी बुरी स्थिति में है कि आए दिन वहां पर दुर्घटना होती रहती है कुछ दिनों पहले वहां पर जंगल विभाग के एक अधिकारी के बाइक पर फीसलने की वजह से दर्दनाक में मौत हो चुकी थी उसके बाद भी जहां पर रोड ठीक है वहां पर नई रोड बनाई जा रही है और उसकी पेंटिंग कराई जा रही है और जहां जरूरत है वहां पर ना तो रोड की रिपेयरिंग की जा रही है ना तो पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है जो नालियां बनाई गई है सिर्फ नाम मात्र की नालियां बनाई गई है ना तो उनका पानी किस तरफ से निकलेगा यह पता ही नहीं चलता जिससे कि पानी की निकासी नहीं हो पाती है और नालियों में कचरा बजबजाता रहता है इन समस्याओं की तरफ जिम्मेदारों का ध्यान कब जाएगा यह समझ से परे है खनन निधि द्वारा ही सड़क के दोनों तरफ शारदा मंदिर से लेकर के बग्गा नाला तक लाइट लगवाई गई जो की दिन में जलती है रात में नहीं जलता बार-बार अवगत कराने के बाद भी संबंधित विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता है जिससे लोगों के मन में इनके खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लोगों ने इन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण और मानक अनुरूप कार्य कराए जाने का निवेदन किया गया है जिससे कि किसी भी उग्र आंदोलन से बचा जा सके





