पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर मेला 2026 का सफल आयोजन

सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज मे 10 एवं 11 फ़रवरी को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर पर करियर मेला 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और भविष्य निर्माण हेतु सजग रहने का संदेश दिया। कैरियर गाइडेंस प्रभारी निशा सिंह द्वारा छात्राओं को पूर्व तैयारी कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न गतिविधियाँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम स्थान, जागृति ने द्वितीय स्थान तथा मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 10 अन्य छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुई।




