Uncategorized

महिला अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, दो टोल कर्मी गिरफ्तार

सोनभद्र:-लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में वकीलों का हुजूम तहसील में बैठक के बाद टोल प्लाजा की ओर कूच कर गया। वकीलों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर रखी थी।पुलिस ने बढ़ौली चौराहे पर वकीलों को रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वकीलों का जत्था स्टेट हाईवे स्थित लोढ़ी टोल प्लाजा पहुंच गया, जहां सड़क पर धरना देकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बताया जा रहा है कि बीते रविवार की दोपहर महिला अधिवक्ता आरती पांडेय अपने परिजनों के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पहुंची थीं। टोल पर लाइन में खड़े होने को लेकर पूछताछ के दौरान विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में महिला अधिवक्ता सहित तीन लोग घायल हो गए थे। वकीलों के धरने को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने मोर्चा संभालते हुए वकीलों से बातचीत की। काफी मान-मनौव्वल के बाद वकीलों ने अपना धरना समाप्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि महिला अधिवक्ता आरती पांडेय की तहरीर पर दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से नाराज होकर वकील एकत्र हुए थे, जिन्हें बातचीत के बाद शांत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!