सोनभद्र

ओवरलोड व डग्गामार वाहनों पर नहीं लग रहा अंकुश

 

सोनभद्र:- जिले में ओवरलोड, डग्गामार और अनफिट वाहनों पर रोक लगाने में परिवहन विभाग पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। यातायात सप्ताह बीत जाने के बावजूद सड़कों और हाईवे पर ऐसे वाहन बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं। इससे न सिर्फ सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि आम जनता की जान भी खतरे में पड़ी हुई है।सामाजिक आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश पाण्डेय ने इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि ओवरलोड और अवैध वाहनों के कारण अब तकब्यूरो सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इन वाहनों की वजह से शहर की कई सड़कें और पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।शहर में जुगाड़ वाहन खुलेआम फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। कुछ वैध टैक्सी चालकों ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी, लेकिन परिवहन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। टैक्सी चालकों का आरोप है कि जुगाड़ वाहन विभागीय मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं।वहीं, जब एआरटीओ प्रवर्तन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका सरकारी मोबाइल नंबर अधिकतर समय स्विच ऑफ मिला, जिससे आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने में परेशानी हो रही है। जिले में बढ़ते हादसे और विभागीय उदासीनता प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!