निःशुल्क जनरल ईडीपी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

सोनभद्र:-उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इण्ड आरसेटी सोनभद्र द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 6 दिवसीय जनरल ईडीपी (एंट्रेंप्रेनेरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 02 फ़रवरी से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण में वे युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं जो फैक्ट्री, प्रोडक्शन यूनिट अथवा सर्विस सेक्टर में अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और उद्यमिता से संबंधित ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, बैंकिंग प्रक्रिया, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना, मार्केट सर्वे एवं फील्ड विजिट की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा प्रतिभागियों को निःशुल्क भोजन एवं हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को ₹5 लाख तक का ऋण प्राप्त करने में सहयोग किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 8542055046, 7992133781, 6386112104, 7275323830 संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इण्ड आरसेटी भवन, लोढ़ी टोल प्लाजा के पश्चिम, लोढ़ी जनपद सोनभद्र पर सम्पर्क कर सकते है।




