यूपी

करमा विकासखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, तेजस्वी किसान मार्ट के नेतृत्व में प्रशिक्षण

सोनभद्र जनपद की घोरावल तहसील अंतर्गत करमा विकासखंड के खुटहनिया ग्राम पंचायत स्थित ग्राम सचिवालय परिसर में तेजस्वी किसान मार्ट के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमिता एवं मूल्य संवर्धन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आय के अवसर उपलब्ध कराना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह ने महिलाओं को टमाटर से तैयार किए जाने वाले उत्पाद—चटनी, सॉस, जैम, जैली, प्यूरी एवं पापड़—के निर्माण, संरक्षण और विपणन की जानकारी दी। साथ ही सहजन (मोरिंगा) के पोषणात्मक, औषधीय एवं आर्थिक महत्व तथा उसके दैनिक उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा की गई। तेजस्वी संगठन न्यास एवं तेजस्वी किसान मार्ट के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने मार्केट लिंकेज, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सीधे बाजार से जोड़कर महिलाओं की आय बढ़ाई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद ग्राम उत्पादक समूह के गठन पर चर्चा हुई, जिसमें प्रियंका देवी को अध्यक्ष, सीता देवी को सचिव एवं आराधना मौर्या को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। यह पहल महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!