E-Paperhttps://wishamritsamachar.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलयूपीराज्यसोनभद्र

कानपुर की शानदार जीत, पटना को हराकर अगले दौर में बनाई जगह

कानपुर की शानदार जीत, पटना को हराकर अगले दौर में बनाई जगह

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 22वीं अंतर्राज्यीय ड्यूज बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेले गए लीग मैच में कानपुर की टीम ने पटना को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए। पटना की ओर से हर्षित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए, जबकि कृति यादव ने 15 रनों का योगदान दिया। कानपुर की ओर से गेंदबाजी में शिवम शर्मा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके, वहीं तनु ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 18.3 ओवरों में ही 168 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कानपुर की जीत में नक्षत्र ने 58 रन, अमन ने 34 रन और हर्षित ने 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पटना की ओर से गेंदबाजी करते हुए राम अनुज ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट, जबकि हर्षित ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए।मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नक्षत्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका में सफदर और रंजीत जायसवाल रहे, जबकि कमेंट्री रितेश जायसवाल व विवेक शाही ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी अंकुर तिवारी ने निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!