दुद्धी में अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में बच्चे बच्चीयों का डांस प्रतियोगिता का ऑडिशन 18 जनवरी को
उपेंद्र तिवारी दुद्धी

हर वर्ष की तरह इस बार भी दद्धी तहसील प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कतिक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज 18 जनवरी दिन रविवार को ऑडिशन होगा अखंड भारत सांस्कतिक मंच के अध्यक्ष संदीप गुप्ता व महामंत्री भोलू जायसवाल कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के संरक्षण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दद्धी के तहसील प्रांगण में डांस प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है,

इस डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने के लिए 18 जनवरी दिन रविवार को समय सुबह 11 बजे दुद्धी के उत्सव वाटिका शिवाजी तालाब में ऑडिशन आयोजित किया गया है इस ऑडिशन में चयनित हुए प्रतिभागी 26 जनवरी 2026 को तहसील प्रांगण में प्रतिभाग करेंगे । आगे बताया कि जो प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेगा उसे भी नगद ईनाम दिया जाएगा। डांस प्रतियोगिता के आयोजक द्वारा अपील किया गया कि प्रतिभाग लेने हेतु बच्चे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले।





