दुद्धी अखण्ड भारत सांस्कृतिक महोत्सव ग्रुप व एकल डांस प्रतियोगिता में 200 से ऊपर प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन ||
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील परिषर में होगा प्रतियोगिता का आयोजन।

अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में विगत कई वर्षों से 26 जनवरी गणतंत्र के अवसर पर दुद्धी तहसील प्रांगण में होने वाले सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता के आयोजन के निमित्त 18 जनवरी को देर शाम तक चले ऑडिशन में 200 से अधिक बच्चे बच्चियों ने प्रतिभाग किया।शिवाजी तालाब के निकट उत्सव वाटिका में जज पैनल रितु सोनी राहुल अग्रहरि विवेक पांडे के द्वारा ऑडिशन को सकुशल संम्पन कराया गया।इस अवसर पर इस कार्यक्रम के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बतलाया कि लगभग 100 बच्चे बच्चियों का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है।

आज जिन जिन बच्चे बच्चियों ने ऑडिशन में भाग लिया है अगर उनका चयन 26 जनवरी को होने वाले डांस प्रतियोगिता के लिए हो जाएगा तो फोन के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी दे दी जाएगी।जिससे वो आगे की तैयारी अच्छे से कर सकेंगे साथ उन्होंने बतलाया कि इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिये कई आकर्षक और नगद इनाम भी है इस अवसर पर इस ऑडिशन में विशेष रूप से पहुँचे निवर्तमान दुद्धी विधानसभा प्रत्यासी श्रवण सिंह गोंड़ तथा नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि यह सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए यह तरीका बहुत कारगर है, क्योंकि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित होते हैं पिछले कई वर्षों से बच्चों ने इस दुद्धी के मंच पर अच्छा प्रदर्शन किया आने वाले दिनों में यह अपने डांस से हमारे क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।

इस ऑडिशन कार्यक्रम में मुख्यरूप से दौरान अनिल हलुवाई राकेश आजाद प्रेमनारायण मोनू सिंह भोलू जायसवाल मनीष जायसवाल प्रियांशु अग्रहरि सोनू जायसवाल अनुरोध भोजवाल रोहित कुमार विकास कश्यप मुकेश जायसवाल अविनाश गुप्ता पीयूष कसेरा मोहित जायसवाल प्रियांशु सोनी मौजूद रहें।




