चंदौली)यूपीलोकल न्यूज़

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

पत्रकार दीपू तिवारी को अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित

शहाबगंज (चंदौली)। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को शहाबगंज स्थित विकासखंड परिसर में स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की, जिनका संगठन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की भूमिका और उसके महत्व पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक चर्चा हुई। वक्ताओं ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रबली सिंह (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, चंदौली) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, , जिलाध्यक्ष चंदौली चंद्रभूषण चौबे सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदित्य मौर्य, मनोज कुमार मिश्रा, लल्लन गुप्ता,अमिताभ मिश्रा, विवेक पांडे, किशन पांडे, महेंद्र गांधी, नईम गाज़ीपुरी, दीपू तिवारी,संदीप गुप्ता, राजकुमार, विष्णु देवा, शशिकांत मिश्रा, प्रशांत कुमार, जयप्रकाश, चंद्रप्रकाश, गिरीश चंद्र पाठक, कमलेश पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के अंत में संगठन की ओर से सभी पत्रकार साथियों को जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से पत्रकार दीपू तिवारी को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मान पत्र एवं वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी संवाद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!