बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 31 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला

सोनभद्र:-जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र की ओर से जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग (जिला सरकारी अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज परिसर में आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 14 प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, सोनभद्र डिपो द्वारा संविदा पर चालक एवं महिला परिचालक की भर्ती भी की जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न पदों के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है तथा किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।




