बीआरसी,दुद्धी में विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों में वितरित हुए उपकरण—
उपेंद्र तिवारी दुद्धी

20 जनवरी को बीआरसी, दुद्धी में समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,वैशाखी,कान की मशीन,ब्रेल किट रोलेटर आदि वितरित किए गए।इस अवसर पर लगभग 12 ट्रायसाइकिल और व्हीलचेयर,4 मूक बधिर बच्चों को हियरिंग एड,मानसिक दिव्यांग 4 बच्चों को MR किट,नेत्र दिव्यांग 4 बच्चों को वी आई किट, पूर्ण विकलांग 2 बच्चों को सीपी चेयर,चलने में दिव्यांग 9 बच्चों को रोलेटर,पूर्ण रूप से नेत्रहीन बच्चे को 1 स्मार्टमैन वितरित किया गया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं।आजकल तमाम नवीन तकनीकों और उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग बच्चे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं।दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से वंचित न करें उन्हें अवश्य विद्यालय भेजें।वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि अभिभावक कृपया दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाते रहें।इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।शासन द्वारा तमाम नौकरियों में दिव्यांगता पर विशेष आरक्षण भी दिया जाता है।इस अवसर पर जिला समन्वयक अधिकारी समेकित प्रणति प्रभा सारंगी, एलिम्को टीम विशेष अध्यापक जयप्रकाश,संदीप,दीपक चंद्र,ज्योति अभिरुचि पाण्डेय एवं अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।





