यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र
अनियन्त्रित होकर बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

चोपन / सोनभद्र-
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास गांव के पास एक निजी बस अनियन्त्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीर और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों के अनुसार बस में तकरीबन 35 से 40 यात्री सवार थे। बस के शीशे तोड़ दिए गए ताकि हवा आ सके और सभी लोग आराम से बाहर निकल सकें। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी दोनों मौके से फरार हो गए और वहीं पुलिस जाँच में जुटि।




