यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी: दानपुर ने जीतपुर को 132 रनों से रौंदा, शानदार जीत दर्ज

उपेंद्र तिवारी महुली/दुद्धी/सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र _टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच में दानपुर की टीम ने जीतपुर को 132 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला 30 दिसंबर 2025 को दानपुर और जीतपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दानपुर के कप्तान प्रशांत यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दानपुर की ओर से अक्षय ने 114 रन की विस्फोटक पारी खेली, वहीं साहिल ने 36 रन, पवन ने 27 रन और श्याम ने 25 रनों का योगदान दिया। जीतपुर की ओर से गेंदबाजी में आदित्य, अजीत, अमित और संदीप ने विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीतपुर की टीम 13.3 ओवर में मात्र 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जीतपुर की ओर से दीपक ने 28 रन और शिवम ने 22 रन बनाए। दानपुर की घातक गेंदबाजी के सामने जीतपुर के बल्लेबाज टिक नहीं सके। गेंदबाजी में दानपुर के सुमित, शनि और दीपक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट हासिल किए।
इस तरह दानपुर की टीम ने जीतपुर को 132 रनों से पराजित कर मैच अपने नाम किया। मैच में अंपायर की भूमिका में अमित गुप्ता रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी अरमान खान और असलम खान ने निभाई।
आयोजकों ने बताया कि अगला मुकाबला 31 दिसंबर 2025 को ओबरा और दानपुर के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!