सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए लेकर धोखाधड़ी विश्वासघात एवं आपराधिक धमकी देने का अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/ उत्तर प्रदेश। जनपद वाराणसी के रहने वाले दो आरोपियों द्वारा थाना ऊंज अंतर्गत वादी एवं वादी के साथियों से रुपए लेकर इंडियन आर्मी में नौकरी दिलाने का दिया गया था आश्वासन आवेदक प्रशान्त यादव पुत्र स्व० विजय बहादुर यादव थाना ऊँज जनपद थाना ऊँज जनपद भदोही व मेरे मित्रगण के साथ जिनका नाम इस प्रकार राहुल पाल, मुकेश बिन्द, बसन्त पाल राजकमल, अनिल विश्वकर्मा दिपक यादव, प्रमोद बिन्द को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर अशोक पाठक पुत्र जगदीश पाठक निवासी ग्राम ओदार थाना सिधौरा जनपद वाराणसी व अभिषेक पटेल उर्फ अखिलेश पटेल निवासी जगदीशपुर थाना फुलपुर जनपद वाराणसी द्वारा झांसा देकर हमसे और हमारे साथीयों से 30 लाख 74 हजार लिए जिसमें 2 लाख 94000 खाते मे दिये 27 लाख 80 हजार नगद दिया गया है।

इन दोनों व्यक्तियों ने हम सबको आश्वासन दिया सरकारी इडियन आर्मी में नौकरी दिलवा दुगां मेरी जान पहचान है कुछ सेना के अधिकारियो और दिल्ली में ले जाके मिलाया फिर हमे आश्वासन दिया परन्तु आज तक ने तो किसी को नौकरी मिली और नही हमारा पैसा मिला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंज पर मु0अ0सं0 129/2025 धारा 316(2)/318(4)/352/351(3)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई गिरफ्तारी का विवरण*श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 19.12.2025 को श्री शुभम अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 129/2025 धारा 316(2)/318(4)/352/351(3)बीएनएस थाना ऊँज जनपद भदोही से सम्बंधित अभियुक्त अभिषेक कुमार पटेल उर्फ अखिलेश कुमार पटेल पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम दयालीपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष को अन्तर्गत धारा 35(3) BNSS की नोटिस लेने व हस्ताक्षर बनाने से इंकार करने, विवेचना में सहयोग न करने व फरार होने की प्रबल सम्भावना होने की दशा में अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अभियुक्त अभिषेक कुमार पटेल उर्फ अखिलेश कुमार पटेल पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम दयालीपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष वांछित अभियुक्त का नाम व पता-1.अशोक पाठक पुत्र जगदीश पाठक निवासी ग्राम ओदार थाना सिधौरा जनपद वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 शशांक बाजपेयी
2.कां0 नीरज निराला
3.का0 सत्य प्रकाश
थाना गोपीगंज जनपद भदोही





