संविदा कर्मियों का धरना प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

पिपरी सोनभद्र 29 11 25 से जारी धरने को 30 11 25 शाम 5:00 बजे से अनिश्चितकालीन कार्मिक अनशन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था उसके बाद अधिशासी अभियंता महोदय द्वारा रात 10:00 बजे चिट्ठी लिखकर अध्यक्ष श्री ज्योति रावत जी को अवगत कराया गया कि एक 01 12.2025 को दोपहर 2:00 बजे से वार्ता के लिए तैयार हैं

आप समय से अधिशासी अभियंता ऑफिस पहुंचे लगातार 24 घंटा कार्मिक अनशन करने के उपरांत दोपहर 2:00 बजे अधिशासी अभियंता और बिजली कर्मचारी संघ के जिला कमेटी के पदाधिकारी के साथ द्विपक्षी वार्ता आरंभ हुई जिला कमेटी में जिला अध्यक्ष ज्योति रावत मुन्नालाल भगवती प्रसाद हरिशंकर द्विवेदी और राज नारायण सिंह नितेश मौर्य जी के साथ लगातार आधा घंटा वार्ता चलने के बाद भी कोई संतोषजनक बात नहीं हुई जिसे क्रोधित होकर सभी संविदा श्रमिक जिला अध्यक्ष ज्योति रावत के अध्यक्षता में भूख हड़ताल करने का मन बनाया और धरने को भूख हड़ताल के रूप मे परिवर्तित कर दिया गया जिला अध्यक्ष ज्योति रावत और मंडल सचिव नीतीश मौर्य जी शाम 6:00 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं और तब तक बैठे रहेंगे जब तक सातों संविदा श्रमिकों को वापस काम पर नहीं रखा जाता है





