रामानुजन जयंती पर विंढमगंज में गणित मेले का भव्य आयोजन
विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_

स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में संत सच्चा बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर दिनांक 22 दिसंबर को विद्यालय परिसर में गणित मेले का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतिभा के विकास के उद्देश्य से चित्रकला, रंगोली, गणित प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह आयोजन विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तार्किक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी सहित शिक्षकगण— मनोज पांडेय, गिरवर पासवान, मनीष कुमार, सुरेन्द्र जी, संतोष , विमल , आरती, ज्योति , आशा, गुंजा कुमारी, निर्जला, सुनीता जी, निराला , काजल एवं संदीप उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश रावत , सुरेन्द्र रावत , राजेश गुप्ता , ओम रावत , शैलेश जी एवं राजकुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।





