यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

पशु तस्करी में पिकअप धराये, केस दर्ज

उपेंद्र तिवारी महुली/दुद्धी/सोनभद्र

 

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में कोतवाली पुलिस ने एक पिकअप में तीन मवेशियों के साथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एक पिकअप से तीन मवेशी को तस्कर विंढमगंज की ओर जा रहे थे।

उसी बीच वाहन को रोककर चेकिंग की गई। जहाँ चेकिंग के दौरान चालक आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी विंढमगंज को एक पीकअप के साथ पकड़ा गया। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पकड़कर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई। पशु तस्करों को पकड़ने में एसएसआई सुरेश चन्द्र द्विवेदी सहित हेड कांस्टेबल की टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!