यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

मधुपुर सहकारी संघ के पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त किया गया

क्षेत्रीय किसानो के आवागमन मे होती थी परेशानी

 

सोनभद्र  मधुपुर स्थित मधुपुर सहकारी संघ के पुराने जर्जर गोदाम को आज जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।

इस मौके पर उपस्थित एडीसीओ सदर अवधेशसिंह तथा सचिव नंदलाल यादव ने बताया कि संघ की नई बिल्डिंग बन जाने के कारण उर्वरक वितरण और धान क्रय का कार्य नई बिल्डिंग से ही हो रहा है।किसानो के आवागमन मे परेशानी तथा भवन के जर्जर होने के कारण किसी खतरे की आशंका के मद्देनजर इसे गिराया जाना आवश्यक हो गया था ।

आज दिनभर जेसीबी से जर्जर भवन को ध्वस्त करने का कार्यक्रम चला।एडीसीओ सदर अवधेशसिंह ने सचिव नंदलाल यादव को निर्देशित किया कि मलबे मे निकली ईंटे, सरिया व अन्य सामग्री को सुरक्षित रखकर उन्हे स्टाक बुक मे दर्ज कर लें ताकि बाद मे उनका उचित उपयोग हो सके।

बिल्डिंग गिराते समय संघ के अध्यक्ष बलराम पटेल तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!