भदोहीलोकल न्यूज़सोनभद्र

मा0 जिला न्यायाधीश व पुलिस अधीक्षक भदोही व अपर जिलाधिकारी भदोही द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का किया गया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही उत्तर प्रदेश। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक परिसर कार्यालय बैरकों व मेस आदि की साफ-सफाई का लिया गया जायजा परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए बंदियों की सुविधा हेतु कंबल वितरित किए गए जनपद न्यायाधीश  अखिलेश दूबे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अपर जिला जज तरुणिमा पाण्डेय व अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली, तथा जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान ज्ञानपुर जिला जेल में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष/महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक/पुरुष बैरक/किशोर बैरक के निरीक्षण के साथ ही जेल कैम्पस में ही संचालित डिस्पेन्सरी का भी निरीक्षण किया तथा डिस्पेन्सरी में मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने महिला बैरक मेें पहुच कर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की तथा उन्हें सरकार द्वारा प्रदत सभी सुविधाएं समय पर मुहैया कराये जाते रहने का निर्देश दिया। उपर्युक्त लोगों ने पेयजल व्यवस्था शौचालय साफ-सफाई आदि का निरीक्षण के साथ ही मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया। कारागार अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कारागार का अवलोकन कराया बंदियों को वितरित किया गया कंबल आज बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए बंदियों की सुविधा हेतु कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कर बंदियों को सर्दी से बचाव हेतु राहत प्रदान की गई, जिससे उनकी दिनचर्या में सुधार एवं मनोबल बढ़ाने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की मानवीय पहल निरंतर जारी रहेगी तथा बंदियों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!