अल्ट्राटेक में जलाया जा रहे कचरे की दुर्गंध से परेशान नगर वासियों ने दुकान बंद कर जताया विरोध
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

डाला सोनभद्र अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जलाया जा रहे कचरे से निकल रही दुर्गंध से परेशान दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों को बंद कर नगर के संभ्रांत लोगों के साथ मिलकर गुरुवार को रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी की अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सब कंपनी के विरोध में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा विगत 1 वर्ष पूर्व से ही लगातार सीमेंट उत्पादन में अन्य जनपदों से ट्रकों में भरकर लाया जा रहा है गीला व सूखा कचरा जलाया जा रहा है जलाये जा रहे कचरे की दुर्गंध से स्थानीय बाजार समेत आसपास के सटे ग्रामीण इलाकों में असहनीय दुर्गंध जो पूरे वातावरण को प्रदूषण कर रही है नगर के रह वासियों के जनजीवन और स्वास्थ्य को लगातार खराब कर रही है इस संबंध में विगत वर्षों से लगातार कई बार जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों व नगर वासियों द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया जिसकी जांच भी हुई जिस दिन स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी द्वारा जांच किया जाता है उस दिन कंपनी कचरा नहीं जलती एवं बचाव के लिए सेंट आदि का छिड़काव कर अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवा लेती है हम सब नगर वासियों को दुर्गंध युक्त वातावरण में जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है इस कार्यवाही से आहत होकर गुरुवार को पूरे नगर वासियों द्वारा स्वयं अपनी दुकानों को बंद करके स्थानीय रामलीला मैदान में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया और निर्णय लिया गया कि यद्यपि अल्ट्राटेक कंपनी द्वारा प्रदूषण और दूषित हवा और दुर्गंध से बचाव में सार्थक पहल नहीं किया गया तो हम नगर वासियों द्वारा भविष्य में आमरण अनशन धरना प्रदर्शन तब तक चलाया जाएगा जब तक कचरा जलने से फैल रहे दूषित वातावरण में सुधार व दुर्गंध मुक्त वातावरण नहीं बनेगा इस दौरान अंशु पटेल अवनीश देव पांडे प्रशांत पाल विनीत पांडे अमित सिंह मोहित पाठक शारदा अग्रहरि दिनेश केसरी प्रिंस अग्रहरि विमलेश केसरी कल्लू सिंह राम सिंह गोविंद भारद्वाज समिति सैकड़ो लोग शामिल रहे साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निवेदन किया कि जल्द से जल्द हम सभी नगर वासियों की समस्या का उचित समाधान करने की कृपा करें जिससे शुद्ध और ताजी हवा हम सभी नगर वासियों को मिल सके





