यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

विस्मृत कलियाॅं’ का विमोचन-समारोह

डॉ अशोक कुमार अवाक
प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री
राजकीय शिक्षक संघ उ. प्र. मूल संघ

18 नवम्बर, 2025, मंगलवार, विधायक निवास, दारुल शफा, लखनऊ में आयोजित एक सादे समारोह में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक के प्रथम काव्य संग्रह ‘विस्मृत कलियाॅं’ का विमोचन राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह काव्य ग्रंथ हंस पब्लिकेशन हाउस, नई दिल्ली से प्रकाशित हुआ है। विमोचन समारोह में लखनऊ मण्डल से राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गौतम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री डॉ. सत्यम शिवम सुन्दरम जी, प्रदेश संगठन मन्त्री श्रीमती रीता प्रसाद जी, मेरठ मण्डल से राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश बी.पी.सिंह गुट के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुनील कुमार भड़ाना जी, मेरठ मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष श्री विपिन भारद्वाज जी, प्रयागराज मण्डल से इसी गुट के प्रान्तीय महामन्त्री श्री डॉ. रवि भूषण जी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष श्री मौजूद अहमद सिद्दीकी जी, झाॅंसी मण्डल से श्री सर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ दाऊजी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी वक्ताओं ने प्रथम काव्य संग्रह के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऍं सम्प्रेषित किया एवं आशा व्यक्त किया कि हिन्दी साहित्य में आगे भी इस प्रकार की रचनाऍं प्रकाशित होती रहेंगी। सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक आभार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!