टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़यूपीवाराणसी

वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस को आज PM मोदी दिखाएँगे हरी झंडी; काशी को मिली 8वीं वंदे भारत ट्रेन

विष अमृत सम्वदाता - अमित पाठक ✍️

वाराणसी, शनिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इन ट्रेनों में सबसे प्रमुख रूट वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिससे काशी को अपनी आठवीं वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिलेगा।

प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा: रूट पर हुआ भव्य स्वागत शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुँचे। एयरपोर्ट से बीएलडब्ल्यू तक पूरे मार्ग पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह–जगह स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ उनकी अगवानी के लिए सजाई गई थीं।

कई लोग मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर उनका अभिनंदन कर रहे थे, वहीं युवा हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाराणसी में पीएम मोदी जब अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आते हैं तो घर जैसे माहौल में आते हैं और जनता भी उन्हें अपने बेटे, मित्र एवं एक अच्छा सहयोगी के रूप में देखती है ।

वाराणसी को धार्मिक पर्यटन की नई रफ्तार नई वंदे भारत ट्रेनें काशी को नए धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ेंगी।
खासकर वाराणसी खजुराहो मार्ग पर चलने वाली ट्रेन से श्रद्धालुओं को -विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूट, खजुराहो जैसे प्रमुख स्थलों तक तेज़ और आरामदायक सफ़र मिलेगा।

नई वंदे भारत मौजूदा ट्रेनों की तुलना में 2 घंटे 30 मिनट कम समय में सफर पूरा करेगी। ट्रेन में कुल 8 आधुनिक कोच होंगे, जिनमें एग्जीक्यूटिव क्लास भी शामिल है।

PM कार्यक्रम को देखते हुए SPG ने सुरक्षा घेरा और स्टेशन रूट में बदलाव किए हैं।8 नवंबर तक बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 से 8 पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। कुछ ट्रेनों का संचालन वाराणसी सिटी स्टेशन से होगा। आज लॉन्च होने वाली चारों वंदे भारत एक्सप्रेस की मुख्य बातें !

लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत कुल सफर: 7 घंटे 45 मिनट उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को मजबूत कनेक्टिविटी / वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत  धार्मिक व पर्यटन रूट 2 घंटे 30 मिनट की समय बचत एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारतदक्षिण भारत का हाई-डिमांड रूट बिजनेस व आईटी सेक्टर को लाभ , फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत, पंजाब–दिल्ली तेज़ कनेक्टिविटी व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!