Uncategorized

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का 2 वर्षीय राज्य सम्मेलन शुरू

विषअमृत संवाददाता आर एन सिंह

आज दिनांक 6.11.2025 को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के 51वें महासम्मेलन की कार्यवाही संघ के अध्यक्ष जवाहरलाल विश्वकर्मा जी के द्वारा झंडा उत्तोलन के द्वारा प्रारंभ की गई सम्मेलन की कार्यवाही गठित अध्यक्ष मंडल के सदस्य कामरेड जवाहरलाल विश्वकर्मा ,का. केसर सिंह रावत ,कामरेड वी के अवस्थी, कामरेड राम कृपाल यादव की अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्युत कामगार महासंघ के महामंत्री कामरेड मोहन शर्मा जी द्वारा किया गया।

जिसमें उन्होंने अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं प्रदेश में कार्यरत तमाम कामगारों की समस्याओं पर विस्तार में चर्चा की विशेष तौर पर देश में ऊर्जा उद्योग में किए जा रहे निजीकरण पर संपूर्णता से चर्चा की खास तौर पर विद्युत सुधार बिल 2025 (इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल) में हो रहे किसनो मजदूरों कर्मचारीयों एवं आम उपभोक्ताओं को भविष्य में होने वाले नुकसान पर चर्चा की।

 

यदि भारत सरकार ने बिल पास करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया तो 30 .1.2026 को दिल्ली जंतर मंतर पर देश के समस्त कामगारों द्वारा जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया जाएगा ताकि सरकार इसको रोकने पर विचार करें सम्मेलन में लगभग 300 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग़ किया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियन कांग्रेस अध्यक्ष का. बी के सिंह महामंत्री का. चंद्रशेखर CPI के राज्य सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप झारखंड के बैजनाथ सिंह जी ,राजस्थान बिजली बोर्ड के नेता केशव व्यास जी, कामरेड के डी द्विवेदी जी, आदि नेताजी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओबरा तापी परियोजना के आर.के अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक जी, एस.एन मिश्रा जीएम एस.के सिंगला सी, जी.एम बी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!