यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र

सभासदों ने पिपरी नगर पंचायत वार्ड नं 5 में बना कल्याण मण्डप को ठेका/ किराए पर देने का किया विरोध ,

मुख्यमंत्री को पत्र लिख निरस्त करने की मांग,

कल्याण मण्डप के बगल में हरवक्त टेन्ट लगा रहने से बच्चो के प्लेग्राउंड निविदाकार द्वारा हटाए जाने की किया मांग,

नगर पंचायत पिपरी, सोनभद्र के वार्ड नं0-05 में निर्मित कल्याण मण्डपम को प्राइवेट व्यक्ति को कई वर्षों के लिए ठेका/किराये पर न देने की किया मांग,

नगर पंचायत पिपरी, सोनभद्र के वार्ड संख्या-05 में 15 वर्ष पूर्व कल्याण मण्डपम बनवाया गया था जिसे स्वयं नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत पिपरी के निवासियों को शादी-विवाह एवं अन्य प्रयोजन धार्मिक कार्यक्रमों हेतु उपयोग में दिया जाता रहा है तथा उक्त कल्याण मण्डपम के ऊपरी सतह / प्रथम तल पर भी कुछ माह पूर्व नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराया गया है। उक्त निर्माण होने के बाद नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराया गया है। उक्त निर्माण होने के बाद नगर पंचायत द्वारा उक्त कल्याण मण्डपम को कई वर्षों के लिए बाहरी व्यक्ति को ठेका/किराये पर देने हेतु प्रयास कर रही है।

इसके पूर्व भी नगर पंचायत पिपरी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के बगल में निर्मित वार्ड नं0-6 में कल्याण मण्डपम का बाहरी व्यक्ति को कई वर्षों के लिए देकर अनुबन्ध कर दिया गया है। उपरोक्त बाहरी व्यक्ति द्वारा पिपरी की जनता से मनमाना पैसा वसूलने का कार्य कर रहा है। जैसा कि हम सभासदों को विश्वस्त सुत्रों द्वारा पता चला कि उक्त वार्ड नं0-08 से निर्मित कल्याण मण्डपम को किसी शिक्षा मॉफिया एवं स्वास्थ्य मॉफिया / प्राइवेट अस्पताल वालों को अपने नीजि स्वार्थवश देने का षड़यंत्र रचा जा रहा है।


कल्याण मण्डपम किसी बाहरी व्यक्ति को न देकर पूर्व की भाँति नगर पंचायत पिपरी द्वारा बोर्ड की मिटिंग में भाड़ा निर्धारित कर पिपरीवासियों को शादी-विवाह एवं अन्य प्रयोजन हेतु निर्धारत शुल्क जमा कराकर दिये जाने की मांग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!