यूपीलोकल न्यूज़सोनभद्र
संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर के बिजली कर्मचारी संघ ने पत्रांक सौंपा
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद्र पिपरी डिवीजन के संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर के बिजली कर्मचारी संघ सोनभद्र के द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पिपरी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें संविदा कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय अनुबंध के अनुसार उनसे काम न लेने अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से वेतन कटौती किए जाने और उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम ना उठाए जाने और निकल गए संविदा कर्मियों को काम पर रखने के संबंध में एक ज्ञापन दिया ज्ञापन के माध्यम से उनको बताया गया कि दिनांक 27 11 2025 तक संविदा श्रमिकों की मांगों पर उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा 27 के बाद पिपरी डिवीजन के सभी संविदा कर्मी उनके कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिससे उत्पन्न किसी भी समस्या के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे





