यूपीलोकल न्यूज़
ओबरा नगर में 6 7 8 नवंबर को होगा बिजली कर्मचारियों का 51वॉ राज्य सम्मेलन
विष अमृत संवाददाता आर एन सिंह

ओबरा सोनभद्र ओबरा नगर में नव निर्मित ऑटो डोरियम में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ अपना 51वॉ 2 वर्षीय राज्य सम्मेलन करने जा रहा है इस सम्मेलन में भारत के करीब हर राज्य से श्रमिक यूनियनों के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे इस सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली और मजदूरों की आनेक समस्याओं को सबके सामने रखा जाएगा
जिससे कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द उचित समाधान हो सके साथ ही साथ संविदा श्रमिकों के लिए समान कार्य का समान वेतन और सरकारी कर्मचारियों के बराबर सम्मान मिल सके इस विषय पर चर्चा की जाएगी और बिजली कर्मचारियों के 32 सूत्री मांगों पर विचार किया जाएगा




