Uncategorized

जागरूकता अभियान 2.0 का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया- मनोज कुमार यादव

संसद द्वारा पारित नए अपराधिक कानून की प्रभावी क्रियान्वयन किए जाने हेतु जानकारी प्रदान की- संयुक्त निदेशक अभियोजन

सोनभद्र। संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद सोनभद्र द्वारा मिशन शक्ति : सशक्त नारी– सुरक्षित समाज, सोनभद्र पुलिस– नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के लिए संकल्पित, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए सोनभद्र पुलिस का समर्पित प्रयास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्म निर्भरता एंव नए कानून बीएनएस को लेकर जनपद में व्यापक जन-जागरूकता अभियान कि जानकारी दी।

गौरतलब है कि संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद सोनभद्र के नेतृत्व में एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ई- एफ आई आर, जीरो एफ आई आर, संसद द्वारा पारित नए अपराधिक कानून की प्रभावी क्रियान्वयन किए जाने हेतु जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन मनोज कुमार यादव, अभियोजन अधिकारी आशुतोष यादव, सहायक अभियोजन अधिकारी स्वप्निल कश्यप द्वारा उपरोक्त विषयों पर विधिवत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए तथा साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया उत्पीड़न व अन्य अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।


उक्त अवसर पर मनोज कुमार यादव संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद सोनभद्र, आशुतोष कुमार अभियोजन अधिकारी सोनभद्र, स्वप्निल कश्यप, निरीक्षक मनोज कुमार तमाम पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!