देश

लोक आस्था का पर्व – डाला छठ मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार से एक विशेष आग्रह युवा कलमकार अमित पाठक अपनी कलम से एक विशेष आग्रह योगी जी से🙏

जनभावना का सम्मान करे सरकार, घोषित हो उत्तर प्रदेश में भी सार्वजनिक अवकाश

पावन पर्व डाला छठ को लेकर आमजन ने उत्तर प्रदेश सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यह पर्व अब केवल बिहार या झारखंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित कई जिलों में पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है।

यह पर्व सूर्य उपासना और मातृ शक्ति की आस्था का प्रतीक है। महिलाएँ 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्य देव और छठ मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना करती हैं। घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर अर्घ्य अर्पित करते हैं, जिससे लोक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि राज्य सरकार को इस दिन को राज्य अवकाश घोषित करना चाहिए, ताकि आमजन बिना किसी बाधा के इस महान आस्था पर्व में सम्मिलित हो सकें। यह कदम सरकार की लोक भावना और संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।

जनता की ओर से यह निवेदन किया गया है कि पावन पर्व ‘डाला छठ’ पर उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए ।

युवा कलमकार अमित पाठक 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!