टॉप न्यूज़

अवैध बुचड़खानों पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त छापेमारी के दौरान मिली महत्वपूर्ण सफलता

ब्यूरो रिपोर्ट रिजवान सिद्दिकी

भदोही/उत्तर प्रदेश। कस्बा भदोही क्षेत्र अंतर्गत संचालित अवैध बुचड़खानों पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त छापेमारी के दौरान मिली महत्वपूर्ण सफलता अवैध बूचड़खाना संचालक के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही जनपद के थाना भदोही, कस्बा भदोही क्षेत्र अंतर्गत अवैध बुच़डखानों के संचालित होने के संबंध में प्राप्त सूचना पर श्री शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही व श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के संयुक्त निर्देशन में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन कर सख्त वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के क्रम में 26.10.2025 को अपरान्ह गठित पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में संचालित अवैध बुचड़खानों पर छापेमारी के दौरान थाना भदोही कस्बा भदोही क्षेत्र अंतर्गत संचालित 01 अवैध बूचड़खाना से क्रूरतापूर्वक वध हेतु जानवरों का पैर बांधकर रखे हुए कुल-36 राशि पड़वा प्रतिबंधित जानवर भैंस का मांस कुल-04 कुंतल 65 किग्रा0 तथा मांस बिक्री में प्रयुक्त 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 08 अदद अवैध चाकू सहित 04 अदद दोपहिया मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उक्त छापेमारी के दौरान 05 आरोपी भी गिरफ्तार हैं। बरामदशुदा अवैध मांस व जानवरों को कब्जे में लेकर अवैध बूचड़खाना संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रतेर विधिक कार्यवाही की जा रही है बरामदशुदा प्रतिबंधित मांस को नियमानुसार निस्तारित कराया गया एवं जानवरों को आश्रय स्थलों पर रखवा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!